1.100 किग्राम गांजा संग एक गिरफ्तार
सोनभद्र, जून 6 -- ओबरा। स्थानीय पुलिस ने एक किलो 100 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात डाला मोड़ रेलवे क्रासिंग के पास गजराजनगर क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम ने रोककर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक प्लास्टिक के झोले में रखा एक किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महेश गुप्ता पुत्र शंकर शाह निवासी बिल्ली गांव थाना ओबरा बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.