नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- Simple Energy ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर - Simple Wave लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत Rs.1.10 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह सिंपल एनर्जी का भारत में पहला फैमिली-फोकस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर है। डीलरशिप्स पर इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसकी डिलीवरी सितंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी का यह लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर 243 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है। साथ ही इसमें कई स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। आइए जानते हैं इस स्कूटर के बारे में।243km तक की रेंज सिंपल वेव को कुल 6 कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है, जो सिंपल वेव S, सिंपल वेव और सिंपल वेव+ वेरिएंट में बांटे गए हैं। सबसे महंगे Wave+ में 5kWh बैटरी पैक और 6.4kW PMSM इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इसकी क्लेम्ड IDC रेंज 243km है, जब...