बोकारो, जुलाई 22 -- बोकारो, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान को सफल बनाने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिले के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसरों के साथ बैठक की। बैठक में शहरी क्षेत्र के अधिक से अधिक मतदाताओं तक सही, प्रमाणिक और तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाने तथा गणना प्रपत्र समय पर जमा कराने में सोशल मीडिया की भूमिका पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसंपर्क का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सीधे आम लोगों से जुड़े रहते हैं, इसलिए उनकी सकारात्मक पहल से बड़ी संख्या में मतदाताओं तक एसआईआर-2026 से जुड़ी सही जानकारी पहुंचाई जा सकती है। यह भी पढ़ें- एसआईआर-2026 को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील ब...