1.10 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
सोनभद्र, सितम्बर 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज और एसओजी पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गेंगुआर गांव के पास से ट्रक में लदा 220 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत 1.10 करोड़ रुपये आंकी गई है। बरामद गांजा ट्रक से ओडिसा से दिल्ली ले जाया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सोमवार को चुर्क पुलिस लाइन में इसका खुलासा किया। एसपी अभिषेक वर्मा के मुताबिक राबर्ट्सगंज और एसओजी टीम ने रविवार की देर शाम राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गेंगुआर गांव के समीप संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हिन्दुआरी तिराहा से कुछ पहले पुल के पास एक छह पहिया ट्रक खड़ा है। उसमें दो संदिग्ध व्यक्ति मौजूद ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.