धनबाद, सितम्बर 1 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। जिला प्रशासन की स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के प्रयासों के बीच मातृ एवं नवजात शिशु देखभाल इकाई (एमएनसीयू) में 1.1 किलोग्राम वजन वाले नवजात का सफल उपचार किया गया। टुंडी प्रखंड के परसाटांड़ निवासी नीता कुमारी और अशोक रविदास के नवजात को 11 दिनों के गहन उपचार के बाद सोमवार को स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। एमएनसीयू प्रभारी डॉ जितेंद्र कुमार ने बताया कि जन्म के समय बच्चे का वजन मात्र 1.1 किलोग्राम था। वह मां का दूध लेने में भी असमर्थ था। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में उसे आवश्यक सहायक उपचार के साथ नियमित कंगारू मदर केयर दिया गया। डॉ नौशाद अली खान, डॉ अजहर, डॉ पल्लवी, डॉ विश्वजीत और सिस्टर इंचार्ज उमा कुमारी के नेतृत्व में लगातार उपचार से नवजात के स्वास्थ्य में उल्लेखन...