1.09 लाख रुपये की निकासी, मामला दर्ज
सीतामढ़ी, सितम्बर 27 -- डुमरा। बाजपट्टी क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी निशात बानो के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 1 लाख 9 हजार 500 रुपये की निकासी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना में एफआईआर कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, उसका पीएनबी की मोहनी महुआगाछी शाखा में बचत खाता है। उसके खाते से 24 अगस्त 2026 से 8 सितंबर 2026 के बीच अलग-अलग संदिग्ध यूपीआई आईडी पर 32 किस्तों में अनधिकृत लेनदेन किया गया। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़िता ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत की। इसमें 27 लेनदेन के माध्यम से कुल 98 हजार 500, चार लेनदेन में आठ हजार रुपये और एक अन्य लेनदेन से तीन हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। कुल 1 लाख 9 हजार 500 रुपये की साइबर ठगी हुई। पीड़िता ने पुलिस से संबंधित प्राप्तकर्ता खातों में उपलब्ध राशि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.