सीतामढ़ी, फरवरी 17 -- सीतामढ़ी। कलेक्ट्रेट स्थित विमर्श कक्ष में सोमवार को पटना में आयोजित सीएम के कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण किया गया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की 25 लाख लाभुक महिलाओं को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक राशि का ट्रांसर्फर किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी रिची पांडेय ने ने जीविका दीदियों से बात कर उनके कार्यानुभवों को जाना। डीएम ने बताया कि सोमवार को जिले की 1 लाख 866 महिला लाभुकों के खाते में प्रति लाभुक 10 हजार अर्थात कुल 100 करोड़ 86 लाख 60 हजार रुपये ट्रांसर्फर किया गया। इधर, राशि मिलने के बाद लाभुक महिलाओं की चेहरे पर खुशियां छा गयी। सभी ने सीएम को इसके लिए धन्यवाद देते हुए रोजगार कर आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि सीतामढ़ी जिले की 5 लाख 83 हजार 704 महिला लाभुकों क...