1.05 करोड़ रुपये फिरौती वसूलने की थी अपहरणकर्ताओं की योजना
देवरिया, सितम्बर 30 -- महुआडीह (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। बलटिकरा चौराहे से दिन-दहाड़े युवक के अपहरण के मामले में पुलिस की सक्रियता से अपहरणकर्ताओं के मंसूबे पर पानी फेर दिया। मिली जानकारी के अनुसार अपहरणकर्ताओं की 1 करोड़ पांच लाख रुपये फिरौती वसूलने की योजना थी। दावे किए जा रहे हैं कि बदमाशों ने अपहृत युवक के एक दोस्त के मोबाइल पर मैसेज भेज कर फिरौती की डिमांड की थी। साथ ही परिवार के एक सदस्य के मोबाइल पर भी फोन कर फिरौती मांगी गई थी। हालांकि पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी फिरौती की रकम 50 लाख के करीब बता रहे हैं। दावे तो यहां तक किए जा रहे हैं कि अगर पुलिस की सक्रियता नहीं दिखी होती और रुपये समय से नहीं मिलते तो बदमाश आयुष के साथ कोई बड़ी घटना को भी अंजाम दे देते।
पुलिस की सक्रियता बलटिकरा चौराहे से युवक के अपहरण की कहानी पहले तो लोगों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.