नई दिल्ली, अगस्त 13 -- आमतौर पर करियर में बढ़ती सैलरी को सफलता और खुशहाली से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन एक टेक प्रोफेशनल की 14 साल की करियर जर्नी इस सोच से अलग कहानी बताती है। कभी 14,300 महीने की नौकरी से शुरुआत करने वाले इस टेकी की सालाना कमाई अब 1.05 करोड़ पहुंच चुकी है। इसके बावजूद वह अपनी जिंदगी की सबसे खुशहाल सैलरी 1 करोड़ से ज्यादा नहीं, बल्कि महज 20,000 प्रति माह को मानते हैं। उनका कहना है कि उस समय मिली छोटी-सी बढ़ोतरी ने उनकी जिंदगी में जितनी खुशी दी उतनी बाद की बड़ी सैलरी ने नहीं दी।14,300 से शुरू हुआ सफर टेकी ने रेडिट पर अपनी कहानी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने 2012 में एक टियर-3 कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें पहली नौकरी पाने में करीब छह महीने लग गए। करियर की शुरुआत 14,300 प्रति माह से हुई और कुछ सम...