बस्ती, मार्च 30 -- बस्ती, निज संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने गांजा के साथ दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से एक किलो तीस ग्राम गांजा बरामद की गई है। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि नशीले पदार्थ की तस्करी में जुटे लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली की टीम ने दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनमें विशाल उर्फ शिवम निवासी रौतापार थाना कोतवाली और विनायक उर्फ प्रिन्स निवासी चिताही थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर शामिल हैं। दोनों के खिलाफ कुल 15 मुकदमे पंजीकृत हैं। सीओ ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार/ रविवार की देर रात अमहट पुल के पास से दोनों को पकड़ा। तलाशी में इसके पास से 1030 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी विनायक उर्फ प्रिंस के खिलाफ कोतवाली, वाल्टरगंज, छावनी और कप्तानगं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.