पीलीभीत, फरवरी 12 -- पीलीभीत। बैंक द्वारा की जा रही मानीटरिंग के दौरान जिविनि कार्यालय से जुड़े एक करोड़ से अधिक की लेन देन की मिली संदिग्ध डिटेल पर डीएम ने जांच कमेटी बना दी है। सीडीओ को जांच सौंपी गई है। पूरे मामले में जिलाधिकारी ने जांच रिपोर्ट मांगी है। संबंधित मामले का पत्र भी वायरल हो गया है। दरअसल बीते वर्ष दिसंबर माह में बैंक ऑफ बडौदा के प्रबंधन ने पाया कि 21 एनईएफटी के जरिए 24.27 लाख रुपये का हस्तांतरण किया गया है। इस पर नजर गढ़ाई गई तो यह खाता बॉब की मेन ब्रांच में अर्शी खातून के नाम से जून 2025 से क्रियाशील पाया गया। बैंक प्रबंधन ने डीएम को रिपोर्ट देते हुए बताया कि तीन दिसंबर 2025 से एनईएफसी के जरिए कुल एक करोड़ एक लाख 95 हजार रुपये का लेन देन हो चुका है। पूरे मामले में लेन देन को संदिग्ध मान कर गोपनीय रिपोर्ट डीएम को दी गई। इ...