आगरा, फरवरी 3 -- अब तक जिले में 67 फीसद किसानों ने अपनी फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा किया है। जबकि 30 फीसद किसान शेष रह गए हैं। उनकी फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए कृषि समेत विभागों की टीमें सात वाहनों से रवाना की गई हैं। मंगलवार को सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने टीमों को लक्ष्य पूरा करने के लिए किसानों को समझाने के लिए भेजा गया। ताकि किसान फार्मर रजिस्ट्री कराने में रुचि दिखाएं। जिले में किसान सम्मान निधि के दो लाख 36 हजार किसान पोर्टल पर पंजीकृत थे। ई-केवाईसी के बाद अब इसमें से एक लाख 99 हजार किसान पोर्टल पर रह गए हैं। इसमें से एक लाख 62 हजार किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री करा ली है। जबकि 37 हजार किसान अभी फार्मर रजिस्ट्री के कार्य से वंचित रह गए हैं। इन किसानों को जागरूक करने के लिए सात प्रचार वाहनों को सीडीओ वीरेंद्र सिंह एवं उप कृषि निदेशक ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.