देहरादून, मार्च 8 -- विश्व की पुरानी सैन्य रेजिमेंट में शुमार प्रथम बटालियन, प्रथम गोरखा राइफल्स के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कलाकारों ने समा बांधा। बटालियन के पूर्व सैनिकों और उनके परिवार की मौजूदगी में रविवार को गढ़ी कैंट स्थित गोरखाली सुधार सभा में समारोह हुआ। समारोह की शुरुआत यूनिट के वयोवृद्ध पूर्व सैनिक नायब सूबेदार अर्जुन सिंह ओली ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। गुरांस सांस्कृतिक कला केंद्र के कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया और कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। स्थापना दिवस के इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने रेजिमेंट के सुनहरे इतिहास और विभिन्न सैन्य अभियानों में यूनिट के दिए गए अदम्य साहस के परिचय को गर्व के साथ याद किया। प्रथम बटालियन प्रथम गोरखा राइफल्स की स्थापना 24 अप्रैल 1815 को अंगेजी ...