सारंडा, जनवरी 23 -- झारखंड में सक्रिय भाकपा (माओवादी) के एक करोड़ के इनामी सात नक्सलियों में पांच या तो मारे जा चुके हैं या गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें से तीन नक्सली सारंडा में सक्रिय थे, जिनमें से एक को सुरक्षाबलों ने गुरुवार सुबह ठिकाने लगा दिया। अब दो इनामी नक्सली बच गये हैं, जो सुरक्षाबलों के रडार पर हैं। सुरक्षाबलों ने उनकी भी घेराबंदी कर रखी है।सरेंडर-गिरफ्तारी वाले 1 करोड़ के इनामी नक्सली झारखंड में सक्रिय एक करोड़ के इनामी नक्सली सह पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस उर्फ किशन दा को सरायकेला-खरसावां जिले में गिरफ्तार किया गया था। जबकि एक करोड़ के इनामी सेंट्रल कमेटी सदस्य सुधाकर ने झारखंड से भागने के बाद तेलंगाना सरकार के सामने सरेंडर कर दिया।मुठभेड़ में मारे गए 1 करोड़ के इनामी नक्सली अप्रैल 2025 में एक करोड़ के इनामी सेंट्रल कमेटी सदस्य...