नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- कटहल की सब्जी खाना खूब पसंद है। लेकिन इसे छीलना और काटना दोनों मुसीबत लगता है और अगर ये कट भी गया तो सब्जी बनाते वक्त पकाने में टाइम लगता है। तो ये ट्रिक आपकी मदद करेगी। केवल छीलने और काटने में ही नहीं इस तरह से अगर आप कटहल बनाएंगी तो आपकी कुकिंग का समय भी आधा हो जाएगा। तो बस जान लें क्या है कटहल को छीलने-काटने और पकाने की ये सबसे आसान और कमाल की ट्रिक। जिससे आप पूरी गर्मी शौक से कटहल की सब्जी से लेकर पकौड़ियां बनाकर खाएंगी और खिलाएंगी।कटहल छीलने-काटने और पकाने का कमाल का हैक ये हैक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और अगर आप कटहल लवर्स हैं तो इस हैक की मदद से आपकी कटहल की कुकिंग आसान हो जाएगी। कटहल को काटने, छीलने और पकाने के लिए ये स्टेप प्रोसेस फॉलो करें।अगर आपके पास छोटे साइज का कटहल है तो उसे आधा कर लें और अगर बड...