नई दिल्ली, मार्च 19 -- Silver Price Today: ग्लोबल मार्केट में आज चांदी की कीमतों में आई तेज गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है। इंटरनेशनल मार्केट में सिल्वर 13 से 15% तक गिरकर करीब 67 डॉलर पर आ गई और कुछ समय के लिए 65 डॉलर के नीचे जाने का दबाव भी बना। यह हाल के सालों की सबसे बड़ी एक-दिवसीय गिरावटों में से एक है। इस दौरान गोल्ड भी करीब 5% टूट गया, जबकि सिल्वर ETF में 20% तक की गिरावट और माइनिंग स्टॉक्स में करीब 10% की कमजोरी देखी गई।सर्राफा बाजार की कीमतें राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमतें 17,800 रुपये लुढ़ककर 2.38 लाख प्रति किलोग्राम रह गईं, जबकि वैश्विक जिंस बाजारों में भारी बिकवाली के चलते सोने की कीमत 7,000 रुपये के नुकसान के साथ 1.53 लाख प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की...