1 से 3 लाख रुपये, लैपटॉप, मोबाइल.10वीं-12वीं के टॉपर्स को झारखंड सरकार करेगी सम्मानित
रांची, जून 26 -- झारखंड में 10वीं और 12वीं के 87 टॉपर्स को राज्य सरकार सम्मानित करेगी। जुलाई में होने वाले सम्मान समारोह में 10वीं-12वीं की परीक्षा में पहले तीन स्थानों पर आने वाले टॉपर्स सम्मानित किये जाएंगे। यह सम्मान झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक), सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड स्टेट टॉपर को दिया जाएगा। सम्मान के रूप में इन्हें तीन लाख रुपये तक की राशि का चेक, लैपटॉप, स्मार्ट फोन और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग इसकी तैयारी कर रहा है।टॉपरों को क्या-क्या मिलेगा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जैक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्टेट टॉपर को तीन लाख रुपये का चेक, लैपटॉप, स्मार्ट फोन और प्रशस्ति पत्र सौंपेंगे। वहीं, सेकेंड स्टेट टॉपर को दो लाख रुपये का चेक, लैपटॉप, स्मार्ट फोन व प्रश्स्ति पत्र और थर्ड स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.