नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- साल 2026 का आखिरी महीना ऑटोमोबाइल मार्केट और SUV लवर्स के लिए काफी एक्साइटिंग रहने वाला है। इस साल नवंबर तक भारत में एक के बाद एक कई कारें लॉन्च या अनवील की जा चुकी हैं। दिसंबर में भी यही ट्रेंड बरकरार रहने वाला है। दिसंबर के शुरुआती तीन दिनों में ही तीन धांसू एसयूवी की मार्केट में एंट्री होने वाली हैं। इनमें नेक्स्ट जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर, होंडा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी अल्फा और JSW Motors की पहली SUV Combat शामिल हैं।1. नेक्स्ट-जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर टोयोटा फॉर्च्यूनर के नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल का सभी को बेसब्री से इंतजार है। अब कंपनी 1 दिसंबर 2026 को इसका ग्लोबल डेब्यू कराने वाली है। टेस्टिंग के दौरान इसके प्रोडक्शन-रेडी मॉडल भी देखे जा चुके हैं। नई एसयूवी मौजूदा मॉडल से थोड़ी बड़ी हो सकती है और इसे अपडेटेड I...