1 से 19 साल तक के बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की दवा: जिलाधिकारी
बहराइच, अगस्त 10 -- श्रावस्ती,संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का अभियान का शुभारम्भ किया गया। इसके तहत एक से 19 साल के सभी बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। सोमवार को इस अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने प्राथमिक स्कूल सिसवा में फीता काटकर एवं बच्चों को स्वयं दवा खिलाकर किया। इसके तहत सभी स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों पर निःशुल्क एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित भी किया कि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रह जाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा भ्रमण कर 1 से 19 साल तक के बच्चों को दवा खिलाई जाएगी, जिसमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाकर सभी स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों पर निःशुल्क कृमि नियंत्रण की दवाई एल्बेन्डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.