नई दिल्ली, अगस्त 25 -- कैशलेस पॉलिसी पर बीमा कंपनी और अस्पतालों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। देशभर के 15 हजार से अधिक अस्पतालों ने दो बीमा कंपनियों की कैशलैस सुविधा एक सितंबर से बंद करने का ऐलान किया है। इन कंपनियों में बजाज आलियांज और केयर हेल्थ शामिल हैं। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अस्पतालों के संगठन एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स इंडिया (एएचपीआई) ने यह जानकारी दी। एएचपीआई का कहना है कि संबंधित बीमा कंपनियों ने इलाज खर्च की दरों (सीमा) को बदला नहीं है, जबकि इलाज खर्च में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इतना ही नहीं, भुगतान में कंपनियों द्वारा अनावश्यक देरी की जाती है और गैर जरूरी पेपर मांगे जाते हैं। इससे पॉलिसी से जुड़े भुगतान में तमाम दिक्कतें आ रही है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एएचपीआई के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.