नई दिल्ली, अगस्त 27 -- वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल का असर लगभग हर एक राशि पर पड़ता है। जब भी दो बड़े ग्रह किसी खास स्थिति में साथ आते हैं तो कई लोगों को अनगिनत लाभ मिलता है। सितंबर का महीना शुरू होने को है। महीने की शुरुआत के साथ ही गुरु और शनि मिलकर एक खास राजयोग बनाएंगे जिसका नाम नवपंचम राजयोग है। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर इस राजयोग का लाभ कुल 3 राशियों को मिलने वाला है। जानिए आखिर ये 3 लकी राशियां कौन सी हैं?गुरु-शनि मिलकर देंगे इन राशियों को लाभ-वृषभ राशि सितंबर की शुरुआत वृषभ राशि वालों के लिए कमाल होने वाली है। पैसों के मामले में स्थिति पहले से सुधरती हुई नजर आएगी। अगर कहीं पर पैसा अटका हुआ है तो चीजें सही दिशा में आगे बढ़ने वाली हैं। कमाई के मामले में नए सोर्स बन सकते हैं जिससे आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती न...