नई दिल्ली, जून 25 -- किसी भी पेशेवर के लिए करियर ग्रोथ बहुत ही मायने रखता है। कोई अपनी स्किल और काबिलियत के दम पर जल्दी ही नौकरी में तरक्की करता है, तो किसी का ग्रोथ धीरे-धीरे होता है। लेकिन आज हम आपको एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के बारे में बताएंगे, जिसने महज एक साल में तीन गुना तक सैलरी पहुंचा दी है। टेक प्रोफेशनल ने अपनी करियर ग्रोथ का फॉर्मूला शेयर किया है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बताया है कि सोच-समझकर किए गए करियर फैसलों, नौकरी बदलने और सैलरी नेगोशिएशन की मदद से उन्होंने महज एक साल में अपनी सालाना आय को लगभग तीन गुना कर लिया। रेडिट पर " इनक्रिज्ड माए सैलरी बाय 3एक्स विदिन द स्पैन ऑफ ए ईयर" के शीर्षक से किए गए पोस्ट में करीब 5 साल के अनुभव वाले इस टेक प्रोफेशनल ने अपनी जर्नी साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे वे 7.8 लाख रुपये सालाना वेतन पर टाटा...