नई दिल्ली, अगस्त 9 -- Defence Stocks: मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (Apollo Micro Systems) ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। पहली तिमाही के दौरान कंपनी का रेवन्यू 251 करोड़ रुपये रहा है। मजबूत तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद अब सोमवार को यह डिफेंस स्टॉक फोकस में रहेगा। बता दें, शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर बीएसई में स्टॉक तेजी के साथ 403.95 रुपये के स्तर पर था। यह भी पढ़ें- UPI से भुगतान अब नहीं रहेगा फ्री? सरकार ने बताई सच्चाई43% बढ़ा कंपनी का प्रॉफिट (Apollo Micro Systems Q1 Results) अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का नेट प्रॉफिट पहली तिमाही के दौरान 25.20 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 43 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी के ऑपरेशनल रेवन्यू में 88 प्रतिशत की बढ़ोतरी सालाना आधार पर हुई है। वहीं, डिफेंस कंपनी का EBIT...