1 साइबर अपराधी गिरफ्तार, किशोर निरुद्ध, 5 मोबाइल व सिम जब्त
देवघर, मई 21 -- देवघर, प्रतिनिधि। जिले में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार तथा एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया है। दोनों पर फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाने का आरोप है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड तथा दो प्रतिबंधित सिम कार्ड बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में बरामद मोबाइल और सिम का उपयोग साइबर ठगी में किए जाने की पुष्टि हुई है। एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। साइबर डीएसपी के निर्देशन में 19 मई को छापेमारी अभियान चलाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि जिले में कुछ साइबर अपराधी फर्जी तरीके से ऑनलाइन कंपनियों और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.