नई दिल्ली, जुलाई 7 -- Eicher Motors dividend record date: मल्टीबैगर स्टॉक आयशर मोटर्स लिमिटेड ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट घोषित कर दिया है। कंपनी ने एक शेयर पर 82 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इसके लिए तय रिकॉर्ड डेट इसी महीने है। बता दें, आज मंगलवार को कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। स्टॉक का दाम 1 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया था। बीएसई में आयशर मोटर्स के शेयर आज 7519.70 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 7601 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर यह स्टॉक बीएसई में एक प्रतिशत की उछाल के साथ 7554.05 रुपये के स्तर पर था। यह भी पढ़ें- 1 पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, आज हुआ ऐलान, 52 वीक हाई पर स्टॉककब है डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट (Eicher Mot...