नई दिल्ली, मई 15 -- माइक्रो-कैप स्टॉक कोटयार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों के लिए एक बड़े तोहफे का ऐलान किया है। कोटयार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बोर्ड ने 10:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटने की मंजूरी दी है। यानी, कंपनी अपने निवेशकों को हर 1 शेयर पर 10 बोनस शेयर देगी। कंपनी अपने शेयरधारकों को पहली बार बोनस शेयर बांट रही है। कंपनी ने अभी बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट अनाउंस नहीं की है। कोटयार्क इंडस्ट्रीज के शेयर शुक्रवार को BSE में उछाल के साथ 446.30 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। 400% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयरकोटयार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Kotyark Industries) के शेयर 5 साल से भी कम में 400 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कोटयार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर 18 नवंबर 2021 को 88.30 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 15 मई 2026 को 446.30 रुपये प...