नई दिल्ली, मई 5 -- Bonus share: देव लैबटेक वेंचर्स लिमिटेड ने अपने शेयरों को बांटने और बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। आज कंपनी के शेयरों की कीमतों में 3.89 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। जिसकी वजह से यह 114.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।2 टुकड़ों में बंट रहा है कंपनी का शेयर (Dev Labtech Venture Stock Split) 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को कंपनी दो हिस्सों में बांटने जा रही है। इसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। बता दें, शेयरों के बंटवारे के लिए 15 मई की तारीख रिकॉर्ड डेट तय की गई है। यह भी पढ़ें- बंगाल में BJP की जीत के बाद इन 5 कंपनियों के शेयरों में तेजी, 27% तक चढ़ा शेयरमिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री (Dev Labtech Venture bonus share...