नई दिल्ली, मार्च 5 -- टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने ना केवल इंग्लैंड के सामने 253 रनों का विशाल पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा, बल्कि क्रिकेट इतिहास में एक नया कीर्तिमान भी स्थापित कर दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों ने छक्कों की ऐसी बारिश की कि टीम इंडिया अब एक टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली टीम बन गई है। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ भारत ने वेस्टइंडीज के पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। सेमीफाइनल जैसे बड़े मंच पर यह उपलब्धि हासिल करना भारतीय पावर-हिटिंग और उनकी नई आक्रामक बल्लेबाजी शैली का सबसे बड़ा प्रमाण है। यह भी पढ़ें- T-20 WC में भारत का महारिकॉर्ड, नॉकआउट मैचों में सबसे बड़ा टोटल बनाकर रचा इतिहास यह भी पढ़ें- सेमीफाइनल में भारत को हराकर 30000 दर्शकों का मुंह बंद करना चाहत...