नई दिल्ली, जुलाई 9 -- निसान इंडिया ने अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए न्यू टेक्टॉन SUV को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसके लॉन्च के साथ कई डिटेल भी शेयर की हैं। जैसे, इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। कंपनी ने इसके माइलेज के आंकड़ों की जानकारी भी शेयर की है। कंपनी ने बताया कि इस SUV में 1-लीटर और 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इंजन को मैनुअल ऑर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। चलिए अब इसकी फ्यूल-एफिशिएंसी के बारे में जानते हैं। निसान टेक्टॉन का माइलेजकंपनी का दावा है कि टेक्टॉन SUV का 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन सबसे ज्यादा 19.4kpl की माइलेज देता है। जबकि, 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन डुअल-क्लच ऑटोमैटिक के साथ माइलेज 18.5kpl और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ माइलेज 17.8kpl हो जाता है। टेक्टॉन के इंजन और गियरबॉक्स, रेनो डस्टर जै...