नई दिल्ली, जून 5 -- अगर आपको भी मीठा खाने की क्रेविंग अक्सर होती रहती है, तो एक बार ये दूध हलवा जरूर ट्राई करें। सूजी, बेसन और मूंग दाल का हलवा तो आपने खूब खाया होगा, लेकिन ये दूध हलवा इतना टेस्टी होता है कि आप ये रेसिपी बार-बार ट्राई करेंगे। इसका क्रीमी और रिच टेस्ट मुंह में जाते ही घुल जाता है। हालांकि दूध हलवा बनने में थोड़ा टाइम जरूर लेता है क्योंकि इसमें दूध को गाढ़ा कर के पकाना होता है। लेकिन एक बार इसे बनाकर चख लेंगे तो फिर सूजी, मूंग दाल हलवे का स्वाद आपको फीका लगने लगेगा। दूध हलवे की रेसिपी बिल्कुल सिंपल है, बस आपको छोटी-छोटी टिप्स और किस चीज को कितनी मात्रा में डालना है; इन बातों का ध्यान रखना है। तो चलिए फटाफट से इसकी रेसिपी देख लेते हैं।दूध हलवा बनाने के लिए सामग्री रिच और क्रीमी टेस्ट वाला दूध हलवा बनाने के लिए आपको जिन सामग्...