नई दिल्ली, फरवरी 3 -- टाटा मोटर्स की न्यू सिएरा लॉन्च के बाद से ही हिट हो चुकी है। एक तरफ जहां इस SUV को दनादन बुकिंग मिल रही हैं। तो दूसरी तरफ, कंपनी को फटाफट डिलीवरी देने के लिए इसके प्रोडक्शन में इजाफा करना पड़ा है। अपनी शानदार डिजाइन और स्मार्ट पैकेजिंग की वजह से ये सेगमेंट में तेजी से पॉपुलर हुई है। इसकी शानदार डिमांड की एक अन्य वजह इसमें मल्टी पावरट्रेन ऑप्शन हैं। जिसमें पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल शामिल हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 11.49 लाख से 21.29 लाख रुपए तक हैं। अब इस SUV के रियल वर्ल्ड माइलेज की डिटेल सामने आ गई हैं। ऐसे में आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब एक बार इसके बारे में जरूर जान लीजिए। दरअसल, ऑटोकार इंडिया ने सिएरा डीजल ऑटोमैटिक का माइलेज पता लगाने के लिए इसका रियल वर्ल्ड फ्यूल इकॉनोमी टेस्ट किया। इस कार में दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.