1 लाख KM चलाने के बाद भी इस स्कूटर की बैटरी का कुछ नहीं बिगड़ेगा, कंपनी दे रही 10 साल की वारंटी
नई दिल्ली, अगस्त 31 -- एथर एनर्जी ने अपने 'एथर कम्युनिटी डे 2026' इवेंट में नया कोनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया। लॉन्च के बाद से ही इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया तक, इस स्कूटर की चर्चा होने लगी है। वजह है इसमें मिलने वाले कमाल के फीचर्स। हालांकि, इस सबसे ज्यादा जो बात ग्राहकों को इस स्कूटर पर भरोसा कायम करेगी वो इस पर मिलने वाली 10 साल की बैटरी वारंटी है। अक्सर लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल में बैटरी की चिंता सबसे ज्यादा सताती है, कि वो कब तक चलेगी। ऐसे में एथर ने इस लंबी वारंटी के साथ इस चिंता को दूर करने की कोशिश की है। ये वारंटी 10 साल ये 1 लाख किलोमीटर, जो पहले हो जाए उस पर मिलेगी। बैटरी पर इतनी वारंटी देने वाली एथर देश की पहली e2W कंपनी भी बन गई है। बैटरी हेल्थ पर मामूली असरकंपनी ने कोनार्क को नए EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.