बोकारो, मार्च 21 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सिविल सर्जन के निर्देश पर मनाए जा रहे विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम के तहत सभी सीएचसी, पीएचसी व 123 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ओरल स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके लिए सभी स्वास्थ्य पदाधिकारियों को जिला स्तर पर प्रशिक्षित किया गया था। यह अभियान एक माह तक समुदाय स्तर पर जारी रहेगा। हर आयु के लोगों के मुंह की जांच की जाएगी। इस संदर्भ में सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि जन्म से लेकर हर उम्र तक मुंह के स्वास्थ्य की जांच अवश्य करना चाहिए। छोटे बच्चों के मसूढों को स्वच्छ गीले कपडे से साफ करना चाहिए। 6 वर्ष के उम्र तक के बच्चों के दांतों की साफ सफाई माता पिता अपने निगरानी में करें। बड़ों को सुबह और सोने से पहले दो मिनट तक टूथ पेस्ट से ब्रश करें। खराब मुख स्वास्थ्य से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.