संतकबीरनगर, जून 30 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में एक दिन पहले 858 स्थानों पर बूथ लगा कर चले अभियान के दौरान एक लाख 22 हजार 343 पोलियो वैक्सीन पिलाई गया है। जबकि तीन लाख 11 हजार 141 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। अब सोमवार से छूटे हुए बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाने के लिए घर घर टीम घर जा रही है।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. वीके सोनी ने बताया कि 489 हाउस टू हाउस टीमें घर घर पहुंच रही हैं। डोर टू डोर टीम 29 जून से तीन जुलाई तक घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो ड्राप से आच्छादित करेंगी। यह भी पढ़ें- 4.60 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की इसके लिए जिला स्तरीय टीम मानिटरिंग करेगी ताकि एक भी बच्चा पोलिया वैक्सीन पीने से वंचित न रह जाए। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान : दूसरे दिन घर-घर जाकर दी जा ...