नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स एक अदद जीत के लिए तरस रही है। टीम ने अब तक 3 मैच खेले हैं और जीत का खाता खोलना अभी बाकी है। टीम के कुछ फैसले भी क्रिकेटप्रेमियों की समझ से परे हैं जैसे ऑलराउंडर प्रशांत वीर से बिल्कुल भी गेंदबाजी नहीं कराना। मिनी नीलामी में सीएसके ने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को 14.2-14.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। दोनों पर फ्रेंचाइजी ने कुल 28.4 करोड़ रुपये खर्चे। हमारे सहयोगी हिंदुस्तान टाइम्स के इम्पैक्ट स्कोर मॉडल के मुताबिक सिर्फ इन दोनों खिलाड़ियों से सीएसके को अब तक हर मैच में औसतन 1.98 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। दूसरी तरफ फ्रेंचाइजी ने सरफराज खान को सिर्फ 75 लाख में खरीदा था लेकिन वह खुद को मिले मूल्य से कई गुना ज्यादा का परफॉर्मेंस दे रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में इम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.