नई दिल्ली, मार्च 11 -- टाटा मोटर्स के लिए एक कार ने इन दिनों चुनौती खड़ी कर दी है। दरअसल, न्यू जेन सिएरा SUV की हाई डिमांड ने कंपनी के सामने डिलीवरी का चैलेंज खड़ा कर दिया है। इसे अब तक 100,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। वहीं, महज 2 महीने के अंदर इसकी 14,000 से ज्यादा डिलीवरी हो चुकी है। इतना ही नहीं, इस SUV का वेटिंग पीरियड भी 7 महीने तक पहुंच गया है। इस वजह से अब कंपनी को इसके प्रोडक्शन में इजाफा करना पड़ा है। सिएरा का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और विक्टोरिस, रेनो डस्टर, टोयोटा हाईराइडर, किआ सेल्टोस, होंडा एलिवेट, फॉक्सवैगन टाइगुन, स्कोडा कुशाक, MG एस्टर और सिट्रोन एयरक्रॉस X जैसे मॉडल से होता है। कंपनी के एक स्पोक्सपर्सन के मुताबिक, सिएरा की डिलीवरी जनवरी 2026 के बीच में शुरू हुई थी और कंपनी फरवरी 2026 तक 14,000 से ...