नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- Oben Electric ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक - Rorr EVO को लॉन्च किया है। इसकी कीमत पहले 10 हजार ग्राहकों के लिए 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसके बाद इसकी कीमत 1,24,999 रुपये (एक्स-शोरूम) हो जाएगी। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। आप इसे मात्र 777 रुपये में बुक कर सकते हैं। इसकी डिलिवरी कंपनी के 150 शोरूम्स पर जून 2026 से शुरू होगी। Rorr EVO की टॉप स्पीड 110 kmph है। यह बाइक 180 किमी तक की रेंज ऑफर करती है। यह ओबेन प्लग (फास्ट चार्जर) के साथ मात्र 90 मिनट में 0-80% तक चार्ज हो जाता है। आइए डीटेल में जानते हैं इसके फीचर्स के बारे मे।180 km तक की रेंज Rorr Evo में कंपनी अपना खुद का डिवेलप किया I-PMSM मोटर ऑफर कर रही है। इसे 3.4kWh LFP बैटरी पैक के साथ पेयर किया गया है। यह 8 साल की वारंटी और IP67 सर्टिफिकेशन के साथ आता है। ओब...