नई दिल्ली, अगस्त 29 -- इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता एथर एनर्जी ने भारतीय मार्केट में अपनी मोस्ट-अवेटेड फैमिली-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Konarc को लॉन्च कर दिया है। इस नए ई-स्कूटर की शुरुआती कीमत 99,999 रुपये रखी गई है। खास बात यह है कि यह एथर का पहला प्रोडक्शन स्कूटर है, जिसे कंपनी के नेक्स्ट-जनरेशन EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। ग्राहकों के लिए यह लाइनअप S Line और Z Line जैसे दो वैरिएंट्स में उपलब्ध होगा। भारत में इसका सीधा मुकाबला टीवीएस आईक्यूब, ओला S1 सीरीज, बजाज चेतक और विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा। कंपनी 21 सितंबर से इसकी डिलीवरी शुरू करने जा रही है। आइए जानते हैं स्कूटर की डिजाइन, वैरिएंट वाइज कीमतों के साथ रेंज और फीचर्स के बारे में विस्तार से।जानिए वैरिएंट वाइज कीमतें बता दें कि बेस वैरिएंट Konarc S के 100 किमी र...