नई दिल्ली, जुलाई 12 -- हर इंसान का एक सपना होता है। पढ़ाई पूरी करने के बाद जब नौकरी की तलाश शुरू होती है, तो दिमाग में एक जादुई आंकड़ा जरूर घूमता है कि महीने का एक लाख रुपये मिल जाता तो लाइफ सेट रहती। हमारे समाज में इसे एक बहुत बड़ा माइलस्टोन माना जाता है, जिसे छूने के बाद लगता है कि बस, अब जिंदगी सेट है। घर का खर्च आराम से चलेगा, वीकेंड पर बाहर खाना-पीना होगा, और साल में एकाध बार किसी अच्छी जगह छुट्टियां बिताने का मौका मिल जाएगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही सुकून भरी जिंदगी और आर्थिक आजादी आपके लिए एक बड़ा खतरा बन सकती है? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीब लेकिन सोचने पर मजबूर कर देने वाली बहस छिड़ी हुई है। एक कंटेंट क्रिएटर का दावा है कि 2026 में 1 लाख रुपये महीने की सैलरी कमाना सबसे खतरनाक बात है। आखिर ऐसा क्यों? चलिए इस पूरी कहान...