नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- Multibagger Stock: Rajvi Logitrade के लिए 2026 का साल किसी भी सपने से कम नहीं रहा है। इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में इस साल अबतक तूफानी तेजी देखने को मिली है। आज सोमवार को भी इस मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों में अपर सर्किट लगा है। 5 प्रतिशत की उछाल के बाद बीएसई में यह स्टॉक 82.92 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।2025 में सुस्त थी रफ्तार इस मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों में 2025 में सिर्फ 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी। तब कंपनी के शेयरों का दाम 10 प्रतिशत बढ़ा था। लेकिन साल बदलते ही इस स्टॉक ने निवेशकों को मालामाल करना शुरू कर दिया। 13 रुपये का स्टॉक 83 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। बता दें, मार्च 2023 में कंपनी के शेयरों का दाम बीएसई में 6.33 रुपये के स्तर पर था। तब से अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 1211 प्रतिशत की तेजी...