नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- लंबी अवधि के निवेश का नजरिया रखने वाले निवेशकों को न्यूलैंड लैबोरेटरीज ने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने इनवेस्टर्स को मालामाल कर दिया है। न्यूलैंड लैबोरेटरीज के शेयरों ने पिछले 20 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये से ज्यादा बना दिया है। दिग्गज निवेशक विजय केडिया का भी न्यूलैंड लैबोरेटरीज पर दांव है। कंपनी के शेयरों ने हाल में 9 सितंबर को 52 हफ्ते का अपना नया हाई बनाया है। 1 लाख रुपये के बना दिए 2 करोड़ रुपये से ज्यादान्यूलैंड लैबोरेटरीज के शेयर 8 सितंबर 2006 को 109.25 रुपये पर थे। फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर 11 सितंबर 2026 को BSE में 23536.20 रुपये पर बंद हुए हैं। न्यूलैंड लैबोरेटरीज के शेयरों में पिछले 20 साल में 21,346 पर्सेंट का उछाल आया है। अगर किसी व्यक...