नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- एमआरएफ (MRF) फिलहाल देश में सबसे महंगा लिस्टेड शेयर है। एमआरएफ के शेयर सोमवार को BSE में 134393.40 रुपये पर बंद हुए हैं। एमआरएफ के शेयरों ने लंबी अवधि का नजरिया रखने वाले निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने लॉन्ग टर्म निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। एमआरएफ के शेयरों में 25 साल पहले लगाए गए 1 लाख रुपये अब 1.70 करोड़ रुपये बन गए हैं। एमआरएफ के शेयरों ने यह कमाल बिना बोनस शेयर और बिना स्टॉक स्प्लिट के दिखाया है। कंपनी ने पिछले 25 साल में ना तो अपने निवेशकों को कोई बोनस शेयर दिया है और ना ही अपने शेयर का बंटवारा किया है। 1 लाख रुपये के ऐसे बना दिए 1.70 करोड़ रुपयेएमआरएफ (MRF) के शेयर साल 2001 के शुरुआती अप्रैल में 787 रुपये पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने उस समय एमआरएफ के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.