श्योपुर, अप्रैल 28 -- मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो न सिर्फ इंसानियत को झकझोरता है बल्कि गोद लेने की आड़ में चल रहे अवैध धंधे की भयावह तस्वीर भी सामने लाता है। महज ढाई साल की एक बच्ची को उसके तथाकथित माता-पिता ने "मनहूस" मानकर हाईवे पर छोड़ दिया। अब जांच में खुलासा हुआ है कि बच्ची को कानूनी तरीके से गोद नहीं लिया गया था, बल्कि करीब 1 लाख रुपये में खरीदा गया था।हाईवे पर भटकती मिली थी मासूम बच्ची यह घटना 18 अप्रैल की है, जब श्योपुर के सोइंकलां इलाके में नेशनल हाईवे-552 पर बच्ची अकेली भटकती मिली। डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति (CWC) को सौंप दिया गया। मेडिकल जांच के बाद बच्ची को संरक्षण में रखा गया है। यह भी पढ़ें- 7बदमाशों ने गोलीबारी करके ल...