नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- Morgan Stanley Sensex Target: घरेलू शेयर मार्केट का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स दिसंबर 2026 तक 10000 अंक के पार पहुंच सकता है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि यह ग्लोबल इन्वेस्ट बैंक मॉर्गन स्टैनली की नई रिपोर्ट कह रही है। बता दें इस साल सेंसेक्स 10 प्रतिशत यानी 8556 अंक लुढ़का है। जबकि, पिछले एक महीने में इसमें 1574 अंकों की गिरावट हुई है। एक दिसंबर 2025 को सेंसेक्स ऑल टाइम हाई 86159 पर था। ऐसे में यह रिपोर्ट भारतीय शेयर मार्केट के निवेशकों के लिए बड़ी खबर है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इसकी संभावना केवल 20% ही जताई जा रही है और इस सिनारियो में सेंसेक्स 1 लाख से आगे बढ़कर 1.1 लाख अंक तक जा सकता है। वहीं सेंसेक्स के 95000 के लेवल तक पहुंचने की करीब 50% संभावना है। हालांकि, अगर हालात खराब रहे तो बेयर केस यानी गिरावट के के...