1 रुपए की जगह 1000 वसूलते थे; स्कूलों ने अब अभिभावकों को 40 लाख लौटाए; ऐसे करें शिकायत
नैनीताल, सितम्बर 4 -- उत्तराखंड के नैनीताल जिले में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने में शिक्षा विभाग काफी हद तक कामयाब रहा है। 46 स्कूलों ने 39 लाख पांच हजार 405 रुपये की धनराशि अभिभावकों को वापस की है। ये टीसी के लिए 1 रुपए ली जाने वाली फीस के बदले 1000 रुपए वसूलते थे। शिक्षा विभाग ने इस तरह की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों को जागरुक रहने की अपील की है। मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल रणजीत सिंह नेगी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अप्रैल माह में निजी स्कूलों द्वारा लिए जा रहे अतिरिक्त एवं अवैध शुल्क की जांच के लिए डीएम के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम गठित की गई थी। जांच में जिले के 87 निजी स्कूलों द्वारा नियम विरुद्ध शुल्क वसूले जाने की पुष्टि हुई थी। प्रशासन ने अतिरिक्त शुल्क की वापसी या आगामी माह क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.