नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- अहोई अष्टमी व्रत कब है 2026: अहोई अष्टमी व्रत हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है। यह व्रत माताएं अपने संतान की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्जल भविष्य की कामना से रखती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी मनाई जाती है। इस दिन माताएं अहोई माता की विधि-विधान से पूजा करती हैं और व्रत नियमों का पालन करती हैं। इस बार अष्टमी तिथि दो दिन होने से लोगों के बीच व्रत की तारीख को लेकर थोड़ा असमंजस की स्थिति है। जानें अहोई अष्टमी का व्रत 1 या 2 नवंबर 2026 कब रखा जाए यह भी पढ़ें- अस्त हैं शुक्र! पहली बार करवा चौथ का व्रत रखें या नहीं? एक्सपर्ट से जानेंअहोई अष्टमी 2026 कब है: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 1 नवंबर 2026 को दोपहर 02 ...