नई दिल्ली, फरवरी 27 -- अगर आप Vivo या iQOO का नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। पॉपुलर टिपस्टर के मुताबिक कंपनी 1 मार्च से अपने बजट और मिड बजट फोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। यानी जो फोन आज जिस दाम पर मिल रहा है, वही फोन अगले महीने से आपको ज्यादा कीमत में मिलेगा। टिपस्टर्स के मुताबिक, यह बढ़ोतरी 1,500 से लेकर 2,500 रुपए तक होगी। सबसे ज्यादा असर T4 और Z10 सीरीज पर देखने को मिलेगा। इसके अलावा T4x और Z10x जैसे मॉडल्स भी महंगे हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि ग्लोबल मार्केट में मेमोरी चिप की कीमतें बढ़ने के कारण कंपनियों को अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से मोबाइल इंडस्ट्री में कॉम्पोनेंट्स की लागत बढ़ रही है, जिसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है। अगर आप इन मॉडल्स में ...