नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- Gold Silver Price 18 Nov.: इधर शादियां जोरों पर हैं और उधर सोने-चांदी के दाम गिरावट पर। आज लगाता चौथे दिन भी दोनों धातुओं के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने का भाव आज 1558 रुपये सस्ता होकर 121366 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अब जीएसटी समेत 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 125006 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। जबकि, चांदी जीएसटी समेत 156405 रुपये प्रति किलो पर है। आज यह बिना जीएसटी 3083 रुपये टूटकर 151850 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली। सोमवार को चांदी बिना जीएसटी 154933 रुपये प्रति किलो और सोना बिना जीएसटी 122924 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अब सोना 17 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई 130874 से 9508 रुपये सस्ता हो गया है। जबकि, चांदी के भाव 14 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई 178100 से 26250 रुपये गिर चुके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.