नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- गर्मियों की दस्तक के साथ ही मच्छरों की तादाद बढ़ जाती है। रात क्या दिन में भी घरों के अंदर मच्छर रहते हैं और काटते हैं। जिन घरों में बच्चे हैं उनके लिए सबसे ज्यादा समस्या रहती है क्योंकि बच्चों को दिनभर मच्छरदानी में रखा नहीं जा सकता और मॉस्किटो रेप्लेंट या मॉस्किटो दूर रखने वाली क्रीम बच्चों के लिए हार्मफुल होती है। तेज केमिकल की महक बच्चों के फेफड़ों को नुकसान पहुंचाती है और साथ ही स्किन पर लगाने वाली क्रीम से एलर्जी का डर रहता है। ऐसे में ये घरेलू नुस्खा आपके काम आ सकता है। घर से मच्छरों को घरेलू नुस्खे से भगाना है तो दालचीनी का हैक आपके काम आ सकता है।दालचीनी जलाने से दूर भागेंगे मच्छर इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर ने मच्छर भगाने का कारगर तरीका शेयर किया है। जिसके लिए आपको घर में रखी बस इन दो से तीन चीजों की जरूरत होगी...