मेरठ, अप्रैल 30 -- गन्ना विकास परिषद दौराला, सकौती टांडा, चीनी मिल दौराला, आईपीएल चीनी मिल सकौती के स्टाफ का दौराला मिल सभागार में एक दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आगामी गन्ना फसल सर्वेक्षण वर्ष 2026-27 के तहत 1 मई से 30 जून तक चलने वाले गन्ना सर्वे कार्य के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में किसान गेहूं की कटाई के बाद गन्ने की बुवाई कर रहे हैं। ऐसे में सर्वेक्षण टीम खेतों पर जाकर एचएचसी मशीन के माध्यम से खेत की चारों भुजाओं की सटीक पैमाइश कर क्षेत्रफल को प्रतिदिन विभागीय सर्वर पर अपलोड करें। साथ ही पेड़ी गन्ने का मौके पर सत्यापन भी सुनिश्चित किया जाए। निर्देश दिए कि मिल और परिषद के कर्मचारी संयुक्त रूप से सर्वे कार्य करेंगे। सर्वे शुरू होने से एक दिन पहले गांवों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.